खैरागढ़. जिले में बढ़ती गर्मी के बाद भी शासकीय स्कूलाें का दोपहर में संचालन किए जाने से हो रही परेशानी को देखते सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप स्कूलों के संचालन का समय बदलने की मांग की है।
सहायक एवं समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिलाअध्यक्ष रामलाल साहू की अगुवाई में ब्लॉक पदाधिकारियाें की उपस्थिति में सौंपे गए ज्ञापन में शिक्षक फेडरेशन ने कहा कि जिले के शासकीय स्कूलों में पुराने समय पर ही दोपहर में स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।
लगातार बढ़ती गर्मी के कारण स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के साथ साथ शिक्षकाें को भी गर्मी की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण शिक्षकों के साथ छात्रों को शारारिक कठिनाईआें से जूझना पड़ रहा है। इसका स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है। जिले के अधिकांश स्कूलों में बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण गर्मी से राहत पाने के कोई इंतजाम नहीं है।
