राजनांदगांव शहर के राजीव नगर वार्ड 42 में पार्षद अमृता मोहन सिन्हा की अगुवाई में बुधवार को सफाई अभियान चलाया गया। बड़ा नाला से गंदगी हटाने के साथ जलकुंभी की सफाई की गई। इसके अलावा मच्छर के प्रकोप से बचने नालियों के आसपास कीटनाशक का छिड़काव किया गया।
पार्षद ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही वार्ड में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है। वार्डवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई एवं कीटनाशक का छिड़काव करवा रहे हैं।
गौरतलब है कि अमृता मोहन सिन्हा के पार्षद बनने के बाद वार्ड में पेयजल आपूर्ति, सफाई एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर ध्यान दिया जा रहा है। वार्डवासियों के समस्याओं के निराकरण के लिए शिक्षित युवाओं को लेकर टीम का गठन किया गया है। साथ ही संपर्क नंबर जारी किया गया है।
