राजनांदगांव. छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कराई गई हाईस्कूल पूरक परीक्षा 2020 परिणाम की घोषणा कर दी गई है. उच्च कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार सभी शासकीय तथा अशासकीय विद्यालय के माध्यम से पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 20 जनवरी तक 11वीं में प्रवेश कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं. कोई भी छात्र प्रवेश से वंचित न रह सके, इसके लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को भी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं. 20 जनवरी तक विद्यालय में विद्यार्थियों को प्रवेश देने के बाद संख्यात्मक जानकारी जिला शिक्षा कार्यालय को दर्ज कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
