राजनांदगांव. मानव मंदिर चौक में चाकू लहराते एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. घटना गुरूवार की है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है. कोतवाली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार को सूचना मिली कि मानव मंदिर चौक में एक युवक चाकू लहराते हुए राहगीरों को डरा-धमका रहा है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी का नाम श्री राम कंडरा पिता राधेश्याम कंडरा उम्र 25 वर्ष निवासी लखोली नाका सेठीनगर वार्ड नं. 36 बताया जाता है. आरोपी के पास से धारदार चाकू भी बरामद किया गया. आरोपी के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है.
