Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : “नारी सशक्तिकरण “विषय पर  रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया...

राजनांदगांव : “नारी सशक्तिकरण “विषय पर  रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

29

राजनांदगांव | शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ” के अवसर पर  “नारी सशक्तिकरण “विषय पर  रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ सुचित्रा गुप्ता के निर्देशन तथा समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ए के मंडावी एवं समाज कार्य विभागाध्यक्ष ललिता साहू के मार्गदर्शन में किया गया।  प्राचार्य महोदया ने अपने उद्बोधन में कहा  कि “स्त्री समाज का आधार स्तंभ है सृष्टि की सृजनकर्ता है । देश का वर्तमान व भविष्य है। महिलाएं आज हर क्षेत्र में अग्रणी है  समाज , राजनीति, विज्ञान, अनुसंधान तकनीक , प्रौद्योगिकी हर क्षेत्र में महिलाएं अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है। समाजकार्य विभागाध्यक्ष ललिता साहू ने अपने संबोधन में कहा कि ” अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का उद्देश्य है समाज में लिंग आधारित भेदभाव को मिटाना एवं महिलाओं को पुरुषों के समकक्ष स्थापित करना  है ” । उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगोली एवं भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया । विजित प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में  समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ ए के मंडावी, समाजकार्य विभागाध्यक्ष  ललिता साहू एवं अन्य प्राध्यापक गण डॉ प्रियंका लोहिया, तारिणी साहू, चित्रांशा राठौर, शालिनी सोनी ,डॉ अंजली मोहन कोडोपी,डॉ श्रद्धा साहू ,डॉ अनीता साहा, मंजरी सिंह एवं महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

Previous articleराजनांदगांव : 7 दिवसीय दस महाविद्या महायज्ञ का होगा आयोजन, चैत्र नवरात्रि को लेकर बैठक आयोजित
Next articleराजनांदगांव : शपथ ग्रहण के उपरांत महापौर मधुसूदन यादव मोहारा पहुंचे