राजनांदगांव | शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉक्टर सुचित्रा गुप्ता के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ समाजशास्त्र एवं समाज कार्य के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला मड़ई का आयोजन किया गया । प्राचार्य डाॅ सुचित्रा गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने हेतु मड़ई में छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए व्यंजनो तथा क्राफ्ट की खरीदारी की और उनका उत्साह वर्धन किया । प्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओं में आत्मविश्वास एवं कौशल का विकास होता है साथ ही साथ उनके स्वयं के रोजगार के मार्ग भी प्रशस्त होते हैं और महिला स्वालंबन को बढ़ावा मिलता है। इस महिला मड़ई में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न व्यंजनों तथा क्राफ्ट से संबंधित कुल 19 स्टॉल लगाए गए । विद्यार्थियों के द्वारा गुपचुप, सैंडविच, मुॅगौड़ी, शरबत, बर्फ गोला, इत्यादि के स्टाल लगाए गए । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में बहुत उत्साह देखा गया । समाजशास्त्र विभाग से ललिता साहू, महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डाॅ मीना प्रसाद एवं महिला सदस्य डाॅ आराधना गोस्वामी, डाॅ प्रियंका सिंह, डॉ स्वयं सिद्ध झा, डाॅ किरण जैन, रोहिणी समरित तथा अन्य प्राध्यापक भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे । इस मड़ई में 22480/- रुपए का लाभ विद्यार्थियों ने प्राप्त किया । महिला मडई में विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनन्या स्वर्णकार , द्वितीय स्थान रागिनी देवांगन तथा तृतीय स्थान तृप्ति बार्ले के द्वारा प्राप्त किया गया । व्यंजन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लोकेश सोनकर समूह, द्वितीय स्थान प्रतिभा तथा समूह एवं तृतीय स्थान गीतांजलि समूह तथा खिलेंद्र साहू समूह द्वारा प्राप्त किया गया ।





