महापौर ने किया आज मेयर हेल्प लाईन नम्बर 07744 222214 का शुभारंभ
राजनांदगांव 2 जनवरी। नगर निगम राजनांदगांव द्वारा नागरिकों की समस्या के त्वरित निराकरण के लिये मेयर हेल्प लाईन नम्बर प्रारंभ किया गया, जिसका आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने विधिवत शुभारंभ किया। मेयर हेल्प लाईन नम्बर 07744 222214 में नागरिक अपनी मूलभूत समस्या जैसे बिजली पानी, सफाई, आदि से अवगत करा सकते है।
मेयर हेल्प लाईन नम्बर के संबंध में महापौर श्रीमती देशमुख ने बताया कि नगर निगम सीमाक्षेत्र के 51 वार्डाे के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये मेयर हेल्प लाईन नम्बर 07744 222214 प्रारंभ की जा रही है। जिसमें नागरिक मूलभूत सुविधा बिजली पानी सफाई के अलावा अतिक्रणम, निर्माण के अलावा शासन द्वारा निगम स्तर पर दी जाने वाली सुविधा जैसे पेंशन, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि से संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जायेगा। उन्हांेने कहा कि इस संबंध में हमारे कार्यकाल के प्रथम बजट में प्रावधान रखा गया था। जिसका आज क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी की मंशानुरूप गढबो नवा छत्तीसगढ के तर्ज पर गढबो नवा राजनांदगांव को लेकर शहर विकास में कार्य किया जायेगा। इसमें नागरिकों की इच्छा अनुसार उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर कार्य किया जायेगा। कार्यक्रम मेें महापौर श्रीमती देशमुख एवं निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक द्वारा सभी पार्षदों को निगम अधिनियम की पुस्तक भेट की गयी। ताकि वे नगर निगम की कार्य प्रणाली से अवगत हो सके।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण सर्वश्री मुधकर वंजारी, सतीश मसीह, संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, राजेश गुप्ता चंपू,गणेश पवार, पार्षद सर्वश्री अजय छेदया, अरवीन्द्र वर्मा, श्रीमती पूर्णिमा नागदेवे, अमीन हुद्दा,श्रीमती मधु बैद, विजय राय, नामांकित पार्षद सर्वश्री मामराज अग्रवाल, एजाजुर रहमान,झम्मन देवांगन, पार्षद प्रतिनिधि श्री आशीफ अली, अवधेश प्रजापति,उपायुक्त श्री सुदेश सिंह, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, प्रोग्रामर श्री पंकज चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।
