राजनांदगांव 2 जनवरी। नगर निगम सीमांतर्गत अवैध निर्माण एवं शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रभावी रूप से रोकथाम करने के लिये निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक द्वारा नगर निगम में अतिक्रमण दस्ता (तोडू दस्ता) का गठन किया गया है। गठित दल के प्रभारी श्री जयनारायण श्रीवास्तव सहायक अभियंता एवं टीम द्वारा पुलिस बल सहित आज दुर्गा चौक ब्राम्हण पारा में शासकीय भूमि पर श्री प्रीतेश सुराना द्वारा अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा था, जिसे तोडने की कार्यवाही की गयी।
इस संबंध मेें आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि दुर्गा चौक ब्राम्हण पारा में अतिक्रमण कर शासकीय भूमि पर श्री प्रीतेश्ज्ञ सुराना द्वारा मकान बनाया जा रहा था,जिसकी शिकायत प्राप्त होते ही नगर निगम के अतिक्रमण तोड् दस्ता द्वारा पुलिस बल सहित उक्त अतिक्रमित कर बनाये जा रहे मकान को तोडने की कार्यवाही की गयी। उन्होंने अतिक्रमण दस्ता से कहा कि शहर मेें जहॉ जहॉ पर अतिक्रमण किया जा रहा हैै। उसे तत्काल हटाया जाये और संबंधित के विरूद्ध निगम प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाये।
