दावा-आपत्ति 6 जनवरी तक आमंत्रित
राजनांदगांव 29 दिसम्बर 2020। जिले में संचालित बाल विकास परियोजना छुरिया-1 के पर्यवेक्षक सेक्टर कल्लूबंजारी एवं छुरिया-2 (कुमर्दा) के पर्यवेक्षक सेक्टर खुर्सीटिकुल के आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट का उत्पादन कर वितरित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा मूल्यांकन पत्र तैयार कर दो महिला स्व-सहायता समूह का चयन कर अनंतिम चयन सूची जारी किया गया है। प्रकाशित सूची जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजनांदगांव एवं बाल विकास परियोजन छुरिया-1 एवं छुरिया-2 (कुमर्दा) के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। आवेदन प्रकाशित अनंतिम चयन सूची का अवलोकन कर 6 जनवरी 2021 तक दावा आपत्ति कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजनांदगांव में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगी।
