गंडई | गंडई पंडरिया के ग्राम मजगांव में सोमवार- मंगलवार मध्य रात को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण ने बताया कि मृतक रज्जू यादव पिता स्व. संतु यादव ने अपने निवास से लगे खलियान में स्थित आम पेड़ में अपने टॉवेल के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक अविवाहित था और अपने मां मीना बाई यादव के साथ रहता था। सोमवार को रात 9 बजे तक गांव के चौक में था। रोजी मजदूरी का कार्य करता था। युवक ने किस वजह से आत्महत्या किया अभी अज्ञात है। 18 फरवरी को सूचना मिलने पर गंडई पुलिस मौके पर पहुंच कर पंचनामा बनाकार शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सोंप दिया। बता दें कि पुलिस आत्महत्या करने की कारणों की तलाश में लगी हुई है और जांच कर रही है।
