राजनांदगांव | छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर के द्वारा चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव 24 अप्रैल को उदयाचल में होने जा रहा है। जिसके लिए योगेश खत्री को चेम्बर चुनाव-2025 में राजनांदगांव में मतदान कार्य के लिए निर्वाचन अधिकारी के पद पर मनोनयन किया गया है। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न होने जा रहा है। राजनांदगांव मतदान केन्द्र में चुनाव संपन्न करवाने के लिए योगेश को निर्वाचन अधिकारी के पद पर मनोनीत किया गया है।
