विधायक बघेल ने 6.50 लाख की घोषणा
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ विधायक एवं अनुसूचित जाति प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल डोंगरगढ़ ब्लॉक के केशली में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन में पहंुचे। विधायक श्री बघेल के आगमन पर ग्रामवासी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उनके आगमन पर यादव बंधुओं द्वारा स्वागत किया गया।
विधायक श्री बघेल ने अपने उद्बोधन में सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कबड्डी हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से हमारे जीवन मे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। विधायक श्री बघेल ने आदिवासी भवन के लिए 6.50 लाख की घोषणा किये। जिला पंचायत सदस्य पुष्पा वर्मा ने महिला संगठन को मजबूती से काम करने व हमेशा साथ खड़े रहने की बात कही। समापन अवसर पर ओमप्रकाश साहू, सरपंच शगुन बाई मंडावी, उपसरपंच मोरध्वज साहू, गौकरण वर्मा, संतोष वर्मा, जगन्नाथ ठाकुर सहित कार्यक्रम के आयोजन समिति ग्रामवासी उपस्थित रहे।
