परसबोड में बाबा गुरू घासीदास जयंती में शामिल हुए विधायक बघेल
राजनांदगांव। ब्लॉक के ग्राम परसबोड़ में बाबा गुरू घासीदास जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डोंगरगढ़ विधायक व अनुसूचित जाति प्राधिकरण अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल, राज्य मंत्री धनेश पटिला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री थानेश्वर पटिला बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने बाबा गुरू घासीदास की तैल चित्र की पूजा अर्चना कर सत्य के प्रतीक जैतखाम पर सफेद ध्वज चढ़ाया गया।
मुख्य अतिथि भुनेश्वर बघेल ने कहा कि गुरू बाबा जी के बताए मार्ग पर चलकर सरकार सभी वर्ग का ध्यान दे रही है। विधायक श्री बघेल जीर्णोद्धार के लिए 4 लाख का घोषणा किये। इस अवसर पर राजेन्द्र यदु, झमेश्वरी साहू, जयश्री चंदतारे, ललित चंदतारे, सौरभ वैष्णव सहित सामाजिक पदाधिकारी व ग्रामवासी उपस्थित रहे।
