Home छत्तीसगढ़ CG : 108 एम्बुलेंस के मैनेजर की जमकर पिटाई, जख्म देख उड़...

CG : 108 एम्बुलेंस के मैनेजर की जमकर पिटाई, जख्म देख उड़ जाएंगे होश…

31

कोरबा. 108 एम्बुलेंस के जिला प्रबंधक (मैनेजर) को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है. 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर और उसकी महिला साथी ने मिलकर जिला प्रबंधक प्रिंस पांडे का पहले अपहरण किया. दोनों ने मिलकर प्रिंस के साथ मारपीट की और उसे एक घर में बंद कर दिया. मामले में कंपनी ने आरोपी ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया है. साथ ही थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है. आरोपियों को इतना मारा कि उसके जख्मों को देख

जानकारी के मुताबिक, जय अंबे इमरजेंसी सर्विस रायपुर में कार्यरत प्रिंस पांडे कोरबा में 108 सेवा का जिला प्रबंधक है. कुछ समय पहले प्रिंस ने 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर मोतीलाल यादव को निलंबित कर दिया था. बताया जाता है कि मोतीलाल आदतन शराबी है. निलंबन की कार्रवाई से नाराज मोतीलाल ने महिला साथी किरण चौहान के साथ मिलकर पहले प्रिंस पांडे का अपहरण किया. पीड़ित युवक को मेडिकल कॉलेज परिसर ले जाकर उसके साथ मारपीट की. जब पिटाई से प्रिंस बेहोश हो गया तो आरोपियों ने दादर के पास एक घर में उसे बंद कर दिया. 

प्रिंस ने होश आने के बाद अपने दोस्त और कोरबा पुलिस को घटना की जानकारी दी. पीड़ित ने पुलिस को अपना लोकेश शेयर किया. जिसके बाद पुलिस ने प्रिंस को छुड़ाकर लाई. सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. 

कंपनी ने आरोपी चालक को किया बर्खास्त 

इमजेंसी सेवा कंपनी ने मामले के सामने आने के बाद निलंबित ड्राइवर मोतीलाल यादव को बर्खास्त कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस थाने में जिला प्रबंधक को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई है. 

Previous articleआचार्य सत्येन्द्र कुमार दास का देवलोक गमन आध्यात्मिक जगत के लिए अपूर्णीय क्षति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleमुरैना के युवक ने सीएम योगी को दी जान से मारने की धमकी, फिर खुद पहुंचा थाने