Home छत्तीसगढ़ CG : भिलाई में मासूम के ऊपर से गुजरी स्कूली वैन, मौत

CG : भिलाई में मासूम के ऊपर से गुजरी स्कूली वैन, मौत

14

बच्ची के ममरे भाई चंद्रपाल जायसवाल ने बताया कि वो पांच रास्ता कांट्रैक्टर कालोनी सुपेला में रहती है। दुर्घटना बुधवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच की है। उसकी मामी विभा जायसवाल के तीन बच्चे हैं। दो बच्चे कृष्णा विद्यालय रामनगर में पढ़ते हैं। स्कूल की वैन बच्चों को लेने के लिए आई थी। विभा के तीन बच्चे हैं। वो अपनी दो साल की बच्ची अंशिका को गोद में लेकर अन्य दो बच्चों को वैन में बैठाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उसने अंशिका को गोद से नीचे उतार दिया और बच्चों को वैन में बैठाने लगी। अचानक बच्ची चलकर वैन के आगे पहुंच गई और वैन चालक ने गाड़ी को बढ़ा दिया, इससे वैन मासूम के ऊपर चढ़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Previous articleCG : राजिम कुंभ कल्प 2025 का आगाज, देशभर से पहुंचेंगे संत-महात्मा…
Next articleभोपाल : लेक व्यू पर ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाया, एक हफ्ते तक चर्जिंग फ्री, एक साथ 5 कारें चार्ज हो जाएंगी