Home छत्तीसगढ़ CG : स्कूल जाने निकला छात्र लापता था, अब सड़ी गली हालत...

CG : स्कूल जाने निकला छात्र लापता था, अब सड़ी गली हालत में मिली लाश

18

बिलाईगढ़। 31 जनवरी को घर से स्कूल जाने के नाम पर निकले छात्र की सड़ी लाश 10 दिन बाद चनामुड़ा के जंगल में पेड़ पर लटकी हुई मिली है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पेड़ पर लटकी सड़ी लाश की पहचान सरसीवा, बिलासपुर निवासी दीपेश चौहान के तौर पर हुई है. मृतक सरिया में अपने चाचा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहा था. 31 जनवरी को वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वापस घर लौटकर नहीं आया. परिजनों ने 5 फरवरी को सरिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई थी. अब जंगल में लाश मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

Previous articleपंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का एक्स अकाउंट हैक, हैकर्स ने आपत्तिजनक सामग्री की पोस्ट
Next articleराजनांदगांव : भारतीय दंत चिकित्सा संघ (IDA) राजनांदगांव शाखा का शपथ ग्रहण एवं स्थापना समारोह संपन्न –