राजनांदगांव एन.एस.यू.आई. के छात्र नेताओं राजा यादव , ऋषि शास्त्री जिले के शासकीय कमला देवी महाविद्यालय, शासकीय शिवनाथ साइंस महाविद्यालय में दितीय वर्ष मे प्रवेश छात्रों को दिए जा रहे एडमिशन में काफी गड़बड़ी पाई गई है जिसके लिए हमने कुलसचिव से शिकायत की गई है जिसमें मांग की गई है कि सभी दिए गए एडमिशन की समीक्षा की जाए और पात्र छात्रों को एडमिशन दिया जाए।।
ऋषि शास्त्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन एवं विश्वविद्यालय के द्वारा बनाए गए नियम के अनुसार दितीय वर्ष में एडमिशन नहीं हुआ है जो बड़ी लापरवाही का नतीजा है अपात्रों को एडमिशन दे दिया गया है और पात्रों को एडमिशन से वंचित रखा गया है
एनएसयूआई छात्र नेता राजा यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के द्वारा अभी भी विशेष परीक्षाएं आयोजित की जा रही है एवं भूतपूर्व छात्रों का परीक्षा परिणाम इसी सप्ताह जारी किया गया है किंतु महाविद्यालय में दितीय वर्ष की सीटें भर दी गई है। जोकि नियमित छात्र छात्राओं के के साथ खिलवाड़ है जबकि नियम यह कहता है कि पहले नियमित छात्र छात्राओं,भूतपूर्व छात्र एवं सप्लीमेंटी छात्र-छात्राओं एवं अंत में सीट बचे होने के बाद अनियमित महाविद्यालय प्राइवेट के छात्र छात्राओं को एडमिशन दिया जाता है किंतु महाविद्यालय में प्राइवेट छात्राओं को एडमिशन दिया गया है । इसके कारण नियमित छात्र छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पाया है
हम मांग करके है कि गलत तरीके से दिए गए एडमिशन देने वाले के ऊपर कार्यवाही होनी चाहिए और पात्र छात्र छात्राओं को एडमिशन देना चाहिए।।
