जिला राजनांदगांव के थाना बसंतपुर, लालबाग, कोतवाली में आम जनता से निम्न तीन पहलुओें पर फीडबैक प्राप्त करने हेतु पायलट प्रोजेक्ट प्रारंभ किया गया है –
- शिकायत 02. चरित्र सत्यापन 03. प्रथम सूचना पत्र ।
जिसमें थाना बसंतपुर, लालबाग, कोतवाली में प्राप्त होने वाले शिकायत, चरित्र सत्यापन संबंधी आवेदनों के त्वरित निराकरण तथा की गई कार्यवाही से पीड़ित/आवेदक को अवगत कराने के उद्देश्य से संपर्क कर फीडबैक लिया जाता है तथा 24 घंटे के भीतर आवेदक को फोन के माध्यम से की गई कार्यवाही से अवगत कराया जाता है । चरित्र सत्यापन, शिकायतों के निराकरण हेतु 07 दिवस समय निर्धारित किया गया है, त्वरित निराकरण न होने की स्थिति में कर्मचारियों द्वारा 03 दिवस के भीतर जांचकर्ता अधिकारी से संपर्क किया जाता है, फिर भी निराकरण न होने पर चौथे दिन थाना प्रभारी से, पांचवे दिन नगर पुलिस अधीक्षक से व छठवें दिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से संपर्क कर उन्हें अवगत कराया जाता है ताकि निराकरण समयावधि में हो । आम जनता को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही से अवगत कराते हुए उनसे पुलिस विभाग के बारे में निम्न तीन पहलुओं पर फीडबैक लिया जाता है – - पुलिस का व्यवहार ।
- प्रथम सूचना पत्र की प्रति निःशुल्क प्राप्त हुई अथवा नहीं ।
- रूपयों की मांग अथवा लेन-देन के संबंध में ।
आम जनता से प्राप्त फीडबैक के आधार पर पुलिस विभाग द्वारा की जाने वाली कार्यवाही को अच्छा, बुरा तथा सामान्य में वर्गीकृत किया जाता है । साथ ही साथ जो भी विवेचक हैं, उनके विषय में आम जनता से फीडबैक लिया जाता है, इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण, उनके मन में पुलिस की बेहतर छवि स्थापित करना, पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाना तथा आम जनता से समन्वय स्थापित करते हुए उन्हें संतुष्ट करना है ।
