राजनांदगांव . निष्पक्ष नगरीय निकाय मतदान कराने के लिए कलेक्टर व एसपी के नेतृत्व में शहर में लैग मार्च निकाला गया। शुरुआत महावीर चौक से हुई। लैग मार्च में कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी मोहित गर्ग, एसडीएम खेमराज वर्मा, एएसपी राहुल देव शर्मा, सीएसपी पुष्पेन्द्र नायक के साथ शहर के थाना/चौकी का बल, रक्षित केन्द्र का बल हुए शामिल। थाना के बल के साथ डीआरजी एवं रक्षित केन्द्र के बल पैदल लैग मार्च करते हुए शहर के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरी। एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि पूरे जिलेभर में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर 1250 बल तैनात रहेंगे। 17 से अधिक पेट्रोलिंग पार्टी पेट्रोलिंग करेंगे। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर एमसीपी लगाया गया जो 24 घंटे पुलिस जवानों द्वारा आने जाने वाले लोगों उपर नजर बनाए हुए हैं। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण नगरी निकाय निर्वाचन के लिए थाना कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, सोमनी, घुमका, ओपी चिखली, द्वारा लैग मार्च निकाला गया। मतदान के समय किसी प्रकार की असंवैधानिक कृत्य करने वालों के खिलाफ सत कार्रवाई होगी।
