18 ग्रामों के 1826 किसानों को मिल रही सिंचाई सुविधा
राजनांदगांव 14 दिसम्बर। राजनांदगांव जिले के विकासखंड खैरागढ़ मुख्यालय में लगभग 20 किलोमीटर दूरी पर स्थानीय नदी पर ग्राम नवागांव के समीप निर्मित नवागांव जलाशय का शासन की ओर से 24 करोड़ 28 लाख रूपए की लागत से मुख्य नहर के जीर्णोद्धार एवं लाइनिंग कार्य कराया गया है।
जिसकी रूपांकित सिंचाई क्षमता 1582 हेक्टेयर हैं, लेकिन सिंचाई क्षमता के अनुरूप सिंचाई नहीं हो पा रही थी। कुल 9 ग्रामों में औसतन रकबा 1069 हेक्टेयर क्षेत्रों में सिंचाई होती थी, जिससे लगभग 872 कृषकों को ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो पा रही थी। लेकिन नहर लाईनिंग कार्य होने के बाद योजना से 17 ग्रामोंनवागांव, तेलीटोला, चिचका, आमदनी, सिंगारघाट, धौराभाठा, सांकरा, घुघरीटोला, जंगलपुर, खैरबना, बरबसपुर, मण्डलाटोला, ईटार, भोरमपुर सुतिया, बेन्द्रीडीह, सर्रागोंदी की पूर्ण रूपांकित सिंचाई क्षमता अनुसार रकबा 1582 हेक्टेयर क्षेत्रों में 1826 कृषकों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही लाईनिंग कार्य होने से लगभग 98 हेक्टेयर क्षेत्र में अतिरिक्त सिंचाई, अंतिम छोर ग्राम सर्रागोंदी तक की गई जिसमें अतिरिक्त 115 कृषकों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिला। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन छुईखदान श्री जी डी रामटेके ने बताया कि नवागांव जलाशय के नहरों में लाईनिंग कार्य के बाद कुल 611 हेक्टेयर क्षेत्रों में सिंचाई रकबा में वृद्धि हुई है, जिससे 430 अतिरिक्त कृषकों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिल रहा है। इस वर्ष नवागांव जलाशय योजना से कुल 17 ग्रामों में 1680 हेक्टेयर रकबे में खरीफ सिंचाई कर कुल 1941 किसानों को लाभान्वित किया गया। जिससे उस क्षेत्र के कृषकों में खुशी की लहर व्याप्त है।
