राजनांदगांव। आगामी 13 दिसम्बर दिन रविवार को ग्राम बरगा में आदिवासी कंवर समाज का तहसील स्तरीय दीपावली मिलन एवं सम्मान समारोह, सामाजिक संगोष्ठी, सांस्कृतिक, शिक्षा, समाजसेवा सम्मान कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी में डा. रमन सिंह विधायक एवं पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग. शासन, अध्यक्षता श्री संतोष पांडे जी सांसद, विशेष अतिथि मधुसूदन यादव जिला भाजपा अध्यक्ष, हरिवंस सिंह मिरी प्रदेश अध्यक्ष कंवर समाज, विशेष अतिथि श्री एच. आर. चन्द्रवंशी संयुक्त संचालक वित्त एवं पेंशन रायपुर, नकुल चन्द्रवंशी प्रदेश महासचिव, सुखीराम कंवर जिला अध्यक्ष, रामक्षत्रीय चन्द्रवंशी 20 सूत्रिय क्रियान्वयन समिति के सदस्य, डा. मेघराज कपुर नादेड़ महाराष्ट्र जिला संरक्षक, भगवान राम चन्द्रवंशी एवं श्रीमती ललिता कंवर जिला पंचायत सदस्य, गोपाल सिंह कंवर सहायक संचालक ग्रामीण पंचायत राजनांदगांव के करकमलों द्वारा तहसील स्तरीय दीपावली मिलन समारोह आयोजित की गई है। जहां उक्त आशय की जानकारी क्षेत्रीय प्रवक्ता रवि चन्द्रवंशी ने बताया कि युवक युवती परिचय सम्मेलन, महिलाओं के लिए रंगोली स्पर्धा, खुर्सी दौड़ व सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों द्वारा, वृद्धा सम्मान समारोह रखा गया है। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तर के अलावा गढ़चिरोली, गोंदिया, महाराष्ट्र क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थिति होने की अपील की है।
