राजनांदगांव 11 दिसम्बर। कोरोना महामारी के बढते प्रकोप के तहत निगम सीमा क्षेत्र में प्रतिदिन दो व्यक्ति की मृत्यु होने तथा लोगों में डर के कारण कोरोना जॉच नहीं कराने को ध्यान में रखते हुये आज नगर निगम सभा गृह में महापौर की उपस्थिति में पार्षदों की बैठक आहुत की गयी। बैठक में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु,आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, सहित पार्षद व नामांकित पार्षदगण उपस्थित थे। आयुक्त श्री कौशिक द्वारा बैठक के प्रारंभ में कोविड-19 को देखते हुये सभी जनप्रतिनिधियों से सहयोग व मार्ग दर्शन हेतु बैठक आहुत किये जानकारी देते हुय बताया कि आज शहर में कोरोना पाजिटिव की संख्या में कमी आ रही है। किन्तु दुखत बात है कि औसतन दो लोगों की मृत्यु हो रही है, जो कि चिन्ता का विषय है।
सभी उपस्थित जनप्रतिनिधि से सहयोग की अपेक्षा करते हुये अपने वार्डो में लोंगों को समझाईस दिये जाने व अधिक से अधिक लोगों का कोरोना टेस्ट कराने आग्रह किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि दुखत स्थिति यह है कि वर्तमान में 65 वर्ष से कम आयु के लोगों को कोरोना पाजिटीव आ रहा है। वर्तमान में शादी, अन्य उत्सव व त्यौहार को देखते हुये टेस्ट कराना आवश्यक हो गया है। होम आईसोलंट होने वाले परिवार के लोग लापरवारी बरत रहे और टेस्ट नहीं करा रहे है, जिससे पाजिटीव केश की संख्या में बढोतरी हो रही है। उन्होंने सर्दी बुखार होने पर तत्काल जॉच कराने को समझाईस देने का आग्रह किया हैै। महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने बैठक में कहा कि कोरोना का ग्राफ बढने का मुख्य कारण लोगों में जागरूकता की कमी व टेस्ट नहीं कराना है। प्रारंभी पकड नही होने के कराण भी पॉजिटीव केश बढ गयें। सर्दी खासी बुखार होने पर लोग डाक्टरी सलाह लेने की बजाय अपने मन से दवा ले कर खा रहे है, जिससे उनमें कोरोना के लक्षण बढ रहे है। ठण्ड के कारण कोरोना का वायरस लम्बे समय तक रहता है। जिसके कारण भी पॉजिटीव केश बढ रहे है। उन्होंने कहा कि उपस्थित जनप्रतिनिधियेां से अपने अपने वार्डो के नागरिकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। साथ ही वार्डवासियों को कोरोना जॉच कराने, सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क का उपयोग के लिये प्रेरित करने जन जागरूकता अभियन चलाना है, ताकि पाजिटीव केश में कमी आ सके।
नेता प्रतिपक्ष किशून यदु ने कहा कि पूर्व में एक दिन का कोरोना जॉच शिविर लगाया गया था उसका अच्छा प्रतिसाद मिला था। उसी प्रकार जॉच शिविर लगाया जाये, श्रमिक बहुल्य वार्डो में अधिक्तम शिविर लगाया जाये। जिससे अधिक से अधिक संख्या में लोग कोरोना जॉच करा सके। पार्षद सुश्री मणिभास्कर गुप्ता द्वारा आज की बैठक के लिये साधुवात देते हुये उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वार फोन नही उठाने, समय पर एम्बूलेस में असहयोग की शिकायत की गयी तथा उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत वार्डो में टेस्ट कराने पर बल दिया। नामांकित पार्षद एजाजुल रेहमान द्वारा अपने संबोधन में कोरोना बडने के कारण जन जागरूकता पर बल दिया। उन्हांेने कहा कि उनके परिचित में दो लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है, जो की अत्यंत दुख की घटना है। उनके द्वारा शहर में प्रशासनीक अमला के साथ कोरोना जॉच कराने का आग्रह किया गया। नामांकित पार्षद प्रभात गुप्ता ने घर घर टेस्ट कराने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक कोरोना टेस्ट हो सके। मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुये सर्दी खासी व बुखार आने पर तुरंत टेस्ट कराने का बल दिया ताकि कोरोना के प्रथम चरण में ही इसके फैलने पर रोक लग जा सके। उन्होंने चिन्ता व्यक्त किया की कोरोना से मरने वाले की संख्या में बढोतरी हुई है। इसका मुख्य कररण जागरूकता में कमी, समय पर प्रथम उपचार नहीं मिल पाना है।
उन्होंने जन प्रतिनिधियों के आग्रह किया कि अपने अपने वार्डो में कोरोना के प्रति जन जागरूकता चलाये, ताकि अधिक से अधिक टेस्ट किया जा सके। उन्हांने बताया कि 1 लाख 70 हजार लोगों की कोरोना जॉच की गयी जिसमें 16 हजार पॉजिटीव केश पाये गये। उन्होंने कहा कि सर्दी, खासी, बुखार के लक्षण वाले कोरोना पाजिटीव व्यक्ति होम आईसोलेट हो रहे है परन्तु ब्लडप्रेशर, शुगर, हॉर्ट आदि के कोरोना पाजिटीव पेसेन्ट भी होम आईसोलेट होना चाहते है। इससे कोरोना ठीक होने में परेशानी होती है। ऐसे पेसेन्टों को हास्पिटल मेें ऐडमिट होने जागरूक करना है। उनके परिवार को भी जॉच कराकर घर में रहने समझाईस देना है। क्योकि कोरोना पाजिटीव व्यक्ति के घर के लोग बाहर घुमते है। उन्होने वार्डो में जॉच शिविर लगाने के संबंध में कहा कि ज्यादा पाजिटीव केश वाले क्षेत्रों में पहले शिविर लगाया जायेगा। उसके अलावा सभी वार्डो में शिविर लगाया जायेगा। उन्हांेने पार्षदों का अब तक अच्छा सहयोग मिलने पर आभार व्यक्त करते हुये इसी प्रकार सहयोग करने आग्रह किया। बैठक का संचालन कार्यपालन अभियंता श्री दीपक जोशी ने किया। बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण, पार्षदगण, नामांकित पार्षदगण, समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेश वाडेकर, कार्यालय अधीक्षक श्री आर.बी.तिवारी उपस्थित थे।
