राजनांदगांव नगरी निकाय चुनाव के दृष्टिगत भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा चुनाव पर्यवेक्षक के माध्यम से सभी वार्डों में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था कि तरह खुली बैठकों में संकलन हेतु बैठकों का आयोजन वार्ड स्तर पर किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुराना ढाबा वार्ड क्रमांक 4, चिखली वार्ड क्रमांक 6 ,शंकरपुर वार्ड क्रमांक 9 और महावीर वार्ड क्रमांक 37 की बैठक में पहुँचे मंडल प्रभारी रवि सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम किसून यदु, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष आलोक बिंदल, जिला भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव वर्मा, अरुण शुक्ला, पारस वर्मा ,नागेश यदु ने विभिन्न वार्डों में बैठक लेकर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन लिया एवं नगरी निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अधिक से अधिक प्रत्याशी जीत कर नगर निगम पहुंचे इस बात के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया। सभी वार्डो से जितने भी नाम सामने आए हैं उन्हें भाजपा संगठन के सामने प्रस्तुत किया जाएगा उस पर विचार कर पार्टी प्रत्याशी की घोषणा की जावेगी।







