Home छत्तीसगढ़ CG : राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई

CG : राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई

17

जशपुर। कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में फरसाबहार राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से अवैध रूप से आ रही लगभग 24 क्विंटल धान को जप्त किया है। जानकारी के अनुसार फरसाबहार राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम रात्रि गश्त पर निकली थी। इस दौरान उड़ीसा से पिकअप से आ रही लगभग 24 क्विंटल धान को संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम पगुराबहार पहुंच मार्ग में जप्त किया गया है। जप्त धान को फरसाबहार थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।

Previous articleएक जिला-एक औषधीय उत्पाद” की शुरुआत चयनित 5 जिलों से करें: आयुष मंत्री परमार
Next articleराजनांदगांव : सखी वन स्टॉप सेंटर में विभिन्न पदों पर पूर्ति हेतु 20 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित