राजनांदगांव. स्वास्थ सुविधाओं से लेकर योजनाओं की जानकारी देने तक शहर के विभिन्न वार्डों में मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है, चुनावी कार्य से लेकर बच्चों की शिक्षा और लोगों के दुख-सुख तक मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान होता है। ऐसे में उनके लिए कोई कुछ नहीं कर पाता है। इसी सोच को लेकर मितानिन दिवस के अवसर पर शहर के वार्ड नंबर 38 दिग्विजय वार्ड की पार्षद मणि भास्कर गुप्ता ने मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने मितानिनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को श्रीफल एवं अन्य समान भेंट देकर उनका सम्मान किया। इस दौरान राजनांदगांव के पूर्व सांसद अशोक शर्मा में भी कार्यक्रम में शामिल हुए और मितानीनों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना की।
मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर मितानिनों का कहना है कि राजनांदगांव शहर में 144 मितानिन और 144 आरोग्य समिति है जिसके माध्यम से नितानिन दीदी शासन की योजनाओं व स्वास्थ्य की जानकारी घर-घर तक पहंुचाने का काम करती है। आज इस सम्मान कार्यक्रम से मितानिनों को और बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
मितानिन दिवस का अवसर भी कोरोना काल के बीच इसी तरह काम करते हुए मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का यूं ही बीत जाता, लेकिन इस दिन को यादगार बनाने के लिए इस सम्मान समारोह से मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने अपने इस सम्मान के लिए प्रसन्नता जाहिर करते हुए जनहित में और बेहतर काम करने का संकल्प लिया है।
