अब गलती को छुपाने नर्सिंग होम को जारी किया नोटिस
राजनांदगांव । स्वास्थ्य विभाग लग रहा है कि बिना दस्तावेजों का अवलोकन किये ही अपने हीत लाभ को ध्यान में रखते हुये नर्सिंग होम एवं नीजी अस्पतालों को लायसेन्स जारी कर रहा है।
विगत दिनो वी वाय केयर अस्पताल को समाप्त हो चुके किराया नामा के आधार पर ही लायसेन्स जारी कर दिया गया था।
जिसे लेकर मकान मालिक अशोक कोचर ने स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी को पत्र लिखकर एक सप्ताह में अस्पताल का लायसेन्स निरस्त करने कहा था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा कोई कार्यवाही नही करने पर फिर से श्री कोचर द्वारा पत्र लिखकर तीन दिनो में कार्यवाही करने कहा था। जिसे ध्यान में रखते हुये स्वास्थ्य अधिकारी मिथलेश चौधरी ने वीवाय केयर को नोटिस जारी किया है कि एक सप्ताह के अंदर नया किरायानामा प्रस्तुत करे। अन्यथा लायसेन्स स्थगित किया जायेगा ।
ज्ञात रहे कि स्वास्थ्य अधिकारी ने सुन्दरा मल्टी हास्पीटल को भी गलत दस्तावेजों के आधार पर लायसेन्स जारी किया है जिसकी शिकायत पर जांच जारी है। इससे ऐसा लग रहा है कि स्वास्थ्य विभाग अपूर्ण दस्तावेज या गलत दस्तावेजों की जांच किये बिना ही लायसेन्स जारी कर रहा है। अगर इसकी जांच होगी तो अनेक चौकाने वाले नतीजे सामने आ सकते है।

