छुईखदान। रियासत कालीन प्राचीन रानी मंदिर छुईखदान में धनतेरस से दीपावली गोवर्धन पूजा उत्सव चारों तरफ दीप जलाकर रोशनी से जगमग किये एवं मां लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा अर्चना की गई। मंदिर समिति के संरक्षक लाल जे के वैष्णव ने जानकारी दी कि प्रतिवर्षानुसार छत्तीसगढ़ की धार्मिक संस्कृति पर्व गौरी गौरा भगवान शिव पार्वती की मिट्टी की मूर्तियां सजाकर महिलाओं के सिर पर रखकर राजपरिवार के श्रीमती लतारानी वैष्णव जितेन्द्र किशोर वैष्णव द्वारा पूजा अर्चना पश्चात बाजे गाजे के साथ गौरी गौरा गीत की प्रस्तुति सहित शोभायात्रा द्वारा नगर भ्रमण के बाद विसर्जन किया गया।

जिसमें डिपरापारा की शांति निषाद, पार्वती यादव, पुनिया यादव साथ ही जमातपारा की महिलाएं शोभायात्रा में शामिल रहीं। भगवान जगन्नाथ जी बड़े जमात मंदिर के पास मां लक्ष्मी जी की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। नगर के बिहारी यादव गुरुजी नीलम वैष्णव, महेंद्र सिंह ठाकुर, शैलेन्द्र तिवारी, देवेश डिक्की सोनी, सुदीप श्रीवास्तव सज्जाक खान आदि ने छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की सराहना करते हुए तीज त्यौहार की बधाई दी।
