Home छत्तीसगढ़ CG : साइबर ठगी के पीड़ितों को आरक्षक ने वापस दिलाई राशि,...

CG : साइबर ठगी के पीड़ितों को आरक्षक ने वापस दिलाई राशि, आईजी ने किया सम्मानित

13

बिलासपुर। डॉ संजीव शुक्ला,पुलिस महानिरीक्षक रेंज बिलासपुर के  मार्गदर्शन में रेंज अंतर्गत 8 जिलों के थानों में पदस्थ चिन्हित कर्मचारियों को अब तक 3 चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रशिक्षण में थाना चकरभाठा से शामिल आर. मनीष साहू ने 4 प्रकरणों में NCCRP पोर्टल के माध्यम से राशि होल्ड करवाकर 04 प्रकरणों में कुल 1,21,093 रुपये  माननीय न्यायालय  के आदेश उपरांत  प्रार्थी/आवेदकों को वापस दिलवाया। पुलिस महानिरीक्षक डॉ संजीव  शुक्ला के द्वारा आरक्षक  मनीष साहू  को उक्त सराहनीय कार्य के लिए 1000 रुपये का ईनाम देकर उत्साहवर्धन किया गया।

Previous articleCG : आम जन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निस्वार्थ भाव से काम करें अधिकारी व चिकित्सक : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
Next articleराजनांदगांव : छत्तीसगढ़ सामान्य भविष्य निधि कटौती का ई-कोष मॉड्यूल में आवश्यक तकनीकी संशोधन