नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री शिव डहरिया को सौंपा ज्ञापन
राजनांदगांव। मोहारा वाटर वक्र्स में जल शोधन संयंत्र का उदघाटन करने आए छ.ग. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन व विकास मंत्री डॉ. शिव डहरिया के हाथों मोहारा वार्ड की पार्षद श्रीमती सरिता अवधेश प्रजापति ने ज्ञापन सौंप कर मोहारा नदी घाट सौन्दर्यीकरण के लिए एवं करोड़ की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि मोहारा वार्ड क्रं. ४७ में शिवनाथ पार्क में समीप नदी में घाट का निर्माण किया गया है । जहां पर वार्डवासियों द्वारा दैनिक स्नान के अलावा जिले के सुप्रसिद्ध मोहारा मेला के समय हजारों श्रद्धालु जन कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिये आते है यहां पर प्राचीन शिव मंदिर एवं मनोरथ उद्यान है जहां पर श्रद्धालुजनों एवं प्रकृति प्रेमी लोगों का सदैव आवागमन बना रहता है। इस मनोरंग स्थान को और भी आकर्षक एवं मनो मुग्धकारी बनाने हेतु उक्त घाट का सौन्दर्यीकरण किया जाना अति आवश्यक है उक्त हेतु एक करोड़ की राशि स्वीकृति की जाए, ताकि यह स्थल आमजनों के लिए आकर्षक व सुरम्य पर्यटक स्थल के रूप में विकसित हो सके। इस अवसर पर महापौर श्रीमती हेमा देशमुख हाफिज खान शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक, पार्षद विनय झा, पार्षद पिंकी साहू मोहारा वार्ड के पार्षद श्रीमती सरिता साहू सहित वार्ड के मोहन तिवारी ललिता वैष्णव नेम बाई प्रजापति पूर्व पार्षद अवधेश प्रजापति के अलावा बड़ी संख्या में वार्डवासी जल संयंत्र कर्मी व नगर निगम के अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे। उक्ताशय की जानकारी पूर्व पार्षद अवधेश प्रजापति ने दी।
