राजनांदगांव । शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में समाजशास्त्र ,समाज कार्य एवं मानव विज्ञान के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.किरण लता दामले के निर्देशन में तथा डॉ ए के मांडवी (समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष), डॉ अंजली मोहन कोडोपी ( मानव विज्ञान विभागाध्यक्ष) एवं ललिता साहू (समाज कार्य विभागाध्यक्ष ) के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उक्त कार्यशाला भारतीय रिजर्व बैंक की डी ई ए फंड योजना के अंतर्गत ” जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम ” विषय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुनीश शर्मा ( एलडीएम आरबीआई ), नजानीन अली, हितेश मिश्रा, पी एल खैरवार, संतोषी बघेल एवं निमेष साहू आमंत्रित रहे। इस कार्यशाला के अंतर्गत विद्यार्थियों को बैंक से संबंधित डिजिटल भुगतान, बीमा ,निवेश के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग व्यवहार के संबंध में जानकारी दी गई। साथी विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड एवं धोखाधड़ी से कैसे बचा जाए इसके संबंध में विस्तार से समझाया गया साथ ही ग्राहकों के अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों द्वारा अपने शंका समाधान एवं समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी, डॉ ए के मांडवी , डॉ अंजलि मोहन कोडोपी, ललिता साहू, डॉ प्रियंका लोहिया, तारिणी साहू, चित्रांशा राठौर, शालिनी सोनी उपस्थित रहे।
