राजनांदगांव । आज दिनांक 18 /11 /24 को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ जिला राजनांदगांव का मीटिंग लाभेश पगारे जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ से पुरूषोत्तम चतुर्वेदी प्रांतीय सचिव तथा अमित पारधी प्रांतीय संगठन सूचना प्रभारी के नेतृत्व में मीटिंग रखा गया । आज के मीटिंग में राजनांदगांव का जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया । अंजलि कथोलिया को सर्वसम्मति से जिला संयोजक राजनांदगांव नियुक्त किया गया । कामिनी नेताम सचिव, चमेशवरी ठाकुर कोषाध्यक्ष, रोमेश वर्मा मीडिया प्रभारी नियुक्त किया । इसके साथ ही सचिन कुमार ब्लॉक अध्यक्ष घुमका , तस्मीन खान ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगांव, लक्ष्मी निर्मलकर ब्लॉक अध्यक्ष डोंगरगढ़, आशीष कुंभकार ब्लॉक अध्यक्ष छूरिया नियुक्त किया गया ।
