- स्व. सुरजीत कौर स्मृति हॉकी प्रतियोगिता
राजनांदगांव। अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही स्व. सुरजीत कौर स्मृति 7 ए साइड रात्रिकालीन हॉकी प्रतियोगिता के तहत आज दिनांक 17 नवम्बर को 2 मैच खेला गया जिसके तहत पहला मैच यूथ क्लब विरुद्ध शाहिद राधे मोतीपुर के मध्य खेला गया जिसमें शाहिद राधे मोतीपुर ने यूथ क्लब को 6-4 गोलो से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान बना लिया दोनों ही टीमो के मध्य संघर्ष पूर्ण मुकाबला दर्शको को देखने को मिला दोनों ही टीम लगातार एक दूसरे के गोल पोस्ट में गोल करती रही मैच के मध्यंतर तक दोनों ही टीम 4-4 गोल की बराबरी पर रही मैच के मध्यंतर के बाद शाहिद राधे मोतीपुर के खिलाड़ियों ने अपने डी के अंदर बीच बचाव करते हुए कोई भी गोल नही होने दिया वंही मैच के 36वे मिनट और 38वे मिनट में शहीद राधे मोतीपुर के खिलाड़ियों ने गोल करते हुए मैच को 6-4 गोल से जीत लिया शाहिद राधे मोतीपुर की ओर से जिम्मी साहू ने 2 गोल दलबीर सिंह ने 2 गोल और राजेश निर्मलकर व गुमान साहू ने 1-1 गोल किये वंही यूथ क्लब की ओर से टीम के कप्तान ज्ञानचंद जैन ने 2 गोल अब्दुल कादिर और गुलशन यादव ने 1-1 गोल किये आज खेले गए दूसरे रोमाचक मुकाबले में लालबाग ने दिग्विजय क्लब को 2-1 गोल से पराजित किया दोनों ही टीम मैच के हाफ टाइम तक कोई भी गोल नही कर पाई थी किन्तु मैच के हाफ टाइम के बाद सीनियर मॉर्निंग ग्रुप द्वारा बनाये गए नियम के तहत 3 पैनल्टी कार्नर पर 1 पैनल्टी स्ट्रोक में दिग्विजय वल्ब के टीम को मिला जिसे अमित माथुर ने गोल में दबदिल कर 1-0 गोल से बढ़त बनाई हुई थी वंही मैच के 31 वे मिनट में लालबाग टीम के पूर्णचंद यादव ने मैदानी गोल करते हुए 1-1 गोल की बराबरी पर ला दी मैच के 32 वे मिनट में लालबाग को भी पैनल्टी स्ट्रोक मिला जिसे किशोर धीवर ने गोल करते हुए यह मैच 2-1 गोल से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।
आज के मैच के दौरान शिव वर्मा (पूर्व नेता प्रतिपक्ष) मुन्ना यादव (समाज सेवी) संचित बग्गा(समाज सेवी) फ़िरोज़ अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी,शिवनारायण धकेता सचिव जिला हॉकी संघ, नीलम चंद जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी,रमेश डाकलिया,भूषण सॉव, ज्ञानचंद जैन,बाल मुकुंद पटेल ,मृणाल चौबे अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी,अब्दुल कादिर,चंदन भरतद्वज, प्रिंस भाटिया आयोजन सचिव ,ने मैदान के बीच जाकर खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
आज खेले गए सभी मैच में किशोर धीवर,राजेश निर्मलकर,दिलीप रावत,अभिनव मिश्रा,हारून खान,खेमराज सिन्हा ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
