कोरोना वारियरो का हौसला अफजाई किया
–
राजनांदगांव जिले में कोरोना संक्रमण के चलते करीब 100 लोगों की मौत हो गई है जिले में मार्च माह के बाद से करोना ने कहर बरपाया है ।और कई घरो का साया छिना है कोरोना की वजह से कई परिवार बिखर गए हैं । ऐसे मे चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जय स्तंभ चौक पर सभी मृतकों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं और उन्हे विनम्र श्रध्दाजंली दी है ।इस मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक खूबचंद पारख ने लोगों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने की बात कही है उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ऐसे समय में सावधानी बहुत जरूरी है उन्होंने लोगों से मार्क्स लगाने सोशल डिस्टेंस का पालन करने सहित बार बार साबुन से हाथ धोने की अपील की है इसी तरह कोरोना जंग मे शामिल कोरोना वारियरो का हौसला अफजाई किया है

इसी तरह चेंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए कोविड-19 के नियमों के शत प्रतिशत पालन करने का अनुरोध लोगो से किया है
जय स्तंभ चौक मे आयोजित श्रध्दाजंली कार्यक्रम चेम्बर आफ कामर्स के सदस्यो ने कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए लोगो को नम आंखो से श्रध्दाजली दी है जिले मे कोरोना संक्रमण के चलते करीब 100 लोग असमय काल के ग्रास मे समाहित हो चुके है चेम्बर आफ कामर्स के सदस्यो ने मोमबत्ती जलाकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और कोरोना के जंग मे शामिल डाक्टर्स स्वास्थ कर्मी पुलिस कर्मीयो सहित पत्रकारो का हौसला अफजाई की है इसी तरह कोरोना संक्रमण काल मे सेवाभावी संस्थाओ व्दारा प्रशासन को सहयोग करने पर उन्हे साधुवाद ज्ञापित किया है इस आवसर पर बडी संख्या मे चेम्बर आफ कामर्स के सदस्य उपस्थित थे ।
