0 कोटा और पुणे में सर्वाधिक बच्चे
0 बच्चों को लाने परिजन लगा रहे गुहार
बसंत शर्मा, सवांददाता
राजनांदगांव । देश सहित राज्यभर में लॉक डाउन का दूसरा चरण चल रहा है, जो 3 मई तक चलेगा। जिसके चलते आम लोगों को घर से बाहर निकलने की मनाही की गई है और आवश्यक वस्तुओं की खरीदी के लिए घर से सिर्फ एक ही व्यक्ति निकले वह भी पूरी सुरक्षा के साथ। इसी के तहत राजनांदगांव जिले सहित आसपास के अंचल के युवा विद्यार्थी अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ से बाहर अन्य राज्यों में पढ़ाई कर रहे हैं। जिस में सर्वाधिक बच्चे राजस्थान के कोटा, महाराष्ट्र के पुणे और बेंगलुरु में पढ़ाई करने गए हुए है। लॉक डाउन के बाद उनकी पढ़ाई पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है और वह अब अपने घर आना चाहते हैं । लेकिन लॉक डाउन होने के कारण वह घर नहीं आ पा रहे हैं इसी बीच एक खबर निकल कर आई है कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले ऐसे विद्यार्थी जो बाहर पढ़ाई करने गए हैं । उनकी सूचना दी जाए । इस खबर को देखकर राजनांदगांव जिले सहित अंचल के परिजन एसडीएम ऑफिस में पहुंच रहे हैं और अपने बच्चों की जानकारी दे रहे हैं कि वे कहां शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं और किस हॉस्टल या किस परिजन के घर में रुके हुए हैं । इस जानकारी के बाद प्रशासन उन्हें लॉक डाउन के दौरान हो रही समस्याओं से निजात दिला पाएगा।
