राजनांदगांव 26 अक्टूबर। जिला पंचायत – साधारण सभा की बैठक 5 नवम्बर को आयोजित की गई है। बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे शुरू होगी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल का पालन करते हुए साधारण सभा की बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभागीय योजनाओं, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की विभागीय योजनाओं के संबंध में जानकारी एवं चर्चा की जाएगी।
