राजनांदगांव 26 अक्टूबर। जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7 नवम्बर को आयोजित की गई है। बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल का पालन करते हुए साधारण सभा की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के विभिन्न योजनाओं का आय-व्यय का अनुमोदन एवं चर्चा की जाएगी और शिक्षक पंचायत संवर्ग के आपसी स्थानांतरण पर चर्चा की जाएगी।
