राजनांदगांव| ग्राम सिंघोला में मां लक्ष्मी युवा उत्सव समिति शक्ति चौक एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में महालक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राकेश कुमार साहू उद्घोषक ने बताया कि महालक्ष्मी महोत्सव में 29 अक्टूबर धनतेरस को मां लक्ष्मी मूर्ति स्थापना की जाएगी। 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी माता सेवा जसगीत, 31 अक्टूबर को महालक्ष्मी पूजा, महाआरती और थाली सजावट प्रतियोगिता, 1 नवंबर माता सेवा जस गीत, 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा हवन कार्यक्रम, प्रसादी वितरण होगा।
