राजनांदगांव, 23 अक्टूबर । कौन बनेगा करोड़पति सीजन – 12 के कर्मवीर एपिसोड में 23 अक्टूबर को रात 9 बजे मां बम्लेश्वरी समूह की मुखिया पद्म फुलबासन यादव को देखने छत्तीसगढ़ में उत्साह का माहौल दिख रहा है । छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला है जिसका चयन कर्मवीर केबीसी के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में हुआ है ।
इस कार्यक्रम में महानायक अमिताभ बच्चन एवं अभिनेत्री रेणुका साहने भी होंगी । गांव गांव में सोशल मिडिया के माध्यम से सोनी टेलीविजन द्वारा जारी विडियों को चौक चौराहो में देख रहै है। जिसके कारण लोगों में आज रात बजे देखने अति उत्साहित नजर आ रहे है । श्रीमती फुलबासन यादव चर्चित नाम होने के कारण लोग सोशल मिडिया में विडियों को बड़ी तादात में शेयर कर रहे है । अधिकांश गांव में विडियों का पहुंचने से केबीसी में दिखाये गये ग्रामीण परिवेश एवं स्वयं श्रीमती यादव छत्तीसगढ़ी वेशभुषा छत्तीसगढ़ वासी को काफी प्रभावित कर रही है ।
केबीसी में श्रीमती यादव अपने कार्यो को दबंगता से रखते हुए दिखाई दे रहे है । लोगों को आज 23 अक्टूबर रात 9 बजे सोनी टीवी में प्रसारित होने वाली केबीसी कर्मवीर एपिसोड का इंतजार लोगों में दिख रहा है । श्रीमती यादव अपने कार्यो एवं केबीसी के प्रश्नों का जवाब कैसे देगी यह जिज्ञासा लोगों में बनी हुई है ।
