Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : निगम आयुक्त के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे पार्षद ऋषि शास्त्री

राजनांदगांव : निगम आयुक्त के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे पार्षद ऋषि शास्त्री

31

राजनांदगांव | बसंतपुर राजीव नगर वार्ड 42 के पार्षद ऋषि शास्त्री निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। राज्य शासन से स्वीकृति मिलने के बाद उनके वार्ड में निर्माण अधूरे हैं। निगम आयुक्त और अफसरों ने उन्हें निर्माण काम को पूरा कराने आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक निर्माण पूरा नहीं हो सका।

उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है। वार्ड 42 और 43 में सड़क व नाली का काम अधूरा है। बसंतपुर के राजीव नगर वार्ड 42 और 43 में द्वार, सड़क, नाली निर्माण कार्य के लिए राज्य शासन एवं मुख्यमंत्री ने सत्र 2016-17 में लगभग 1 करोड़ की राशि अलग-अलग मद में कार्य कराने स्वीकृति प्रदान की थी।

Previous articleCG : ई-रिक्शा चालक की हत्या, स्कूल ग्राउंड में मिली लाश
Next articleCG : सैकड़ों किसान हाथियों के उत्पात से परेशान, फसल बर्बाद