राजनांदगांव | लालबाग थाना क्षेत्र के भानपुरी किरगी रोड में तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक की मौत हो गई। ग्राम भानुपरी निवासी खिलेंद्र यादव (17) अपनी बाइक से किरगी जा रहा था, तभी उसे विपरीत दिशा से आ रहे मालवाहक के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में खिलेंद्र से सिर में गंभीर चोंटे आई थी, जिसे मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही खिलेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी चालक पर अपराध दर्ज कर लिया है।





