Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : साइबर अपराधाें से बचाने लोगों को कर रहे हैं जागरूक

राजनांदगांव : साइबर अपराधाें से बचाने लोगों को कर रहे हैं जागरूक

25

खैरागढ़. राज्यव्यापी साइबर जन जागरूकता पखवाडा अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय, ग्रामों, सार्वजनिक स्थानों, धार्मिक स्थलो, बस स्टैण्ड, निजी संस्थानों ग्राम बाजार में आम नागरिको को जागरूक करने अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के मार्गदर्शन में साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने, अधिक से अधिक लोगों को साइबर वॉलिंटियर के रूप में पहचानकर, सभी से साइबर वॉलिंटियर साइबर प्रोग्रामर की टीम तैयार कर लगातार जागरूक करने का अभियान जारी है।

पखवाड़ा के अंतर्गत स्कूल, कांलेज, शासकीय और निजी संस्थानों ग्रामो, शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर अपराधों से बचाव हेतु लोगों को शिक्षित जागरूक किया जा रहा है। साइबर सेल द्वारा केसीजी साइबर जन जागरूकता से सम्बंधित पोस्टर जानकारी विभिन्न माध्यमो से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

लोगों को ट्विटर, सोसल मीडिया में के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। साइबर पखवाड़ा के अंतर्गत केसीजी पुलिस द्वारा सायबर जन जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत ऐसे स्थान जंहा आम जनों की उपस्थिति अधिक रहती ह। बैंको, एटीएम, शासकीय कार्यालयो, विश्वविद्यालय, विद्यालयों, चौक चौराहे, होटलो, निजी संस्थानों में सायबर टीम द्वारा सायबर अपराध एवम उससे बचने के उपाय के विषय में पोस्टर चस्पा कर आम जनों को जागरुक करने प्रयास किया जा रहा है। सोशल मिडिया में होने वाले अपराध की रोकथाम के लिए नागरिकों को सजग रहने व सुरक्षित रहने के सभी को सुझाव देने के साथ साथ सार्वजनिक स्थान, चौक चौराहों, वर्कशॉप, निजी संस्थाओं में साइबर क्राइम के प्रति लोगो को पाम्पलेट वितरण कर बैनर पोस्टर के जरिये प्रचार-प्रसार कर जागरूक किया जा रहा है ।

Previous articleराजनांदगांव : मां बम्लेश्वरी के दरबार से लेकर 2 अन्य तीर्थ स्थानों तक पहुंचने 70 करोड़ रुपए से बनेगा परिक्रमा पथ
Next articleराजनांदगांव : मालवाहक ने बाइक सवार युवक को मार दी टक्कर, हुई मौत