राजनांदगांव . पीडीएस की दुकानों से हितग्राहियों को दो माह की जगह एक माह का चावल मिल रहा है। कस्टम मिलिंग में देरी होने की वजह से नॉन के गोदामों में चावल का भंडारण करने में विलंब हुआ। अब वहां से पीडीएस की दुकानों में बारी-बारी से कम मात्रा में चावल का स्टॉक पहुंच रहा। फरवरी माह की शुरुआत में ज्यादा समस्या रही अब माह की 21 तारीख हो गई ऐसे में बड़ी संख्या में हितग्राही चावल लेने पहुंच रहे। लेकिन कई दुकानों में स्टाक नहीं होने या कम होने के कारण उन्हें वापस भेजना पड़ रहा है।
शहर की कुछ दुकानों में एपीएल कोटे का राशन खत्म हो गया है। कहीं शक्कर और नमक का स्टॉक नहीं है। फुड विभाग द्वारा फरवरी और मार्च दोनों माह का चावल एक साथ इसी माह देने का दावा किया था। लेकिन स्टॉक कम और समय पर पर्याप्त भंडारण नहीं होने से उन्हें केवल एक माह का राशन देना पड़ रहा। फुड विभाग ने 6 हजार मीट्रिक टन चावल का स्टॉक होने और पीडीएस दुकानों में पहुंचाने का दावा किया जा रहा है।






