राजनांदगांव, 17 अप्रैल। लॉकडाउन में शहर के आधा दर्जन स्थानों में चोरों ने चोरी की। अज्ञात चोरों ने शहर के गुरूनानक चौक के तीन दुकानों व दुर्गा चौक के एक मकान में चोरी की, वहीं कुछ जगह ताला तोडऩे की कोशिश की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्गा चौक में टीकम सोनी के घर से चोरों ने 1300 रुपए नगद और एक सोने की अंगूठी को पार कर दिया। इसी तरह गुरूनानक चौक स्थित ज्ञानगंगा आयुर्वेदिक दुकान से 1200 रुपए पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। वहीं एक अन्य दुकान में भी चोर दाखिल हुए, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली। बताया गया है कि चोरों ने अलग-अलग ठिकानों में जाकर रातभर उपद्रव मचाया है, वहीं कुछ जगह ताला तोडऩे की असफल कोशिश हुई है। बसंतपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

