राजनांदगांव. बजट नगर पालिक निगम, राजनंादगांव के नव निर्वाचित परिषद् के प्रथम बजट सत्र में संबोधन के पूर्व अपने सभी 51 वार्डो केे पार्षदों एवं नामांकित पार्षदगणों का अभिनंदन करती हूं तथा आशा करती हूं कि हम सब मिलकर गढ़बो नवा राजनांदगांव की परिकल्पना के अनुरूप शहर विकास में अपनी सहभागिता प्रदान कर ऊॅचाईयों को प्राप्त करेंगे।
छत्तीसगढ के माटी पुत्र व किसान पुत्र यशस्वी मुख्यमंत्री आदणीय श्री भूपेश बघेल जी का स्वप्न गढ़बो नवा छत्तीसगढ के तर्ज में गढ़बो नवा राजनांदगांव के स्वप्न को पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की परंपरा, संस्कृति को बचाने के लिये जमीनी स्तर से कार्य को प्रारंभ करते हुये ‘‘नरवा,गरवा घुरवा बाड़ी ’’ एवं गोधन न्याय योजना को छत्तीसगढ़ के विकास से जोड़ा है। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ के चॅहुमुखी विकास के लिये अनेक योजनाआंे को अपने बजट में प्रावधान किये है। जिसके लिये उन्हें मैं धन्यवाद प्रेषित करना चाहती हूॅ। साथ ही हमारे नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय डॉ. शिव डहरिया जी एवं हमारे जिले के प्रभारी मंत्री माननीय श्री मोहम्मद अकबर जी को भी धन्यवाद प्रेषित करती हूॅ। जिनके सहयोग से शहर एवं प्रदेश में विकास को गति मिलेगी।
संस्कारधानी राजनांदगांव के गणमान्य नागरिकों, शहर वासियों को मैं धन्यवाद प्रेषित करना चाहती हूॅ, जिन्होंने बजट में अपना सुझाव व अपना योगदान देकर नगर विकास में गति प्रदान किया। राजनांदगांव के विकास में लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ प्रेस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया को भी इन्हीं अपेक्षाओें के साथ धन्यवाद प्रेषित करती हूॅ, कि आपका योगदान शहर विकास में हमेशा सर्वोच्च स्थान पर रहेगा। इसके अलावा कोरोना संक्रमण लॉक डाउन की गंभीर परिस्थिति में शहर के सामाजिक संस्थाओं, उद्योगपतियों, व्यापारी भाईयों, पत्रकार बंधुओं, सभी वर्ग के लोगांे ने सहयोग प्रदान किया उसके लिये मैं सभी का हृदय से आभार व्यक्त करती हूॅ और इसी प्रकार हर परिस्थिति में सहयोग की कामना करती हूॅ।
हमारे मूलभूत सुविधा बिजली, पानी, सफाई को प्रमुख प्राथमिकता देते हुये नगर पालिक निगम, राजनंादगांव के पुनरीक्षित बजट 20019-20 एवं अनुमानित बजट वर्ष 2020-2021 का वार्षिक आय-व्यय प्रस्तुत करने हेतु आयोजित इस सभा में सम्मानीय सभापति जी,महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यगण,पार्षदगण,पत्रकार बंधुओं,गणमान्य नागरिकों व अधिकारियों,कर्मचारियों का मैं हार्दिक स्वागत करती हंू। इस बजट सभा के द्वारा हम नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा (94) से धारा (100) के अंतर्गत नगर पालिक निगम, राजनांदगांव का वर्ष 2019-20 का पुनरीक्षित बजट एवं वित्तीय वर्ष 2020-2021 का वार्षिक आय-व्यय की स्वीकृति हेतु सदन के समक्ष प्रस्तुत कर रहे है। इस निर्वाचित परिषद का यह प्रथम बजट है इसलिये हमने इस बजट में कोई भी नया कर प्रस्तावित नही किया है । हमारा यह प्रयास होगा कि उपलब्ध संसाधनो का अधिकतम उपयोग करते हुए शहर का सर्वागीण विकास करना एवं नागरिकों को मूलभूत सुविधाए उपलब्ध करा सकें।
नगर पालिक निगम,राजनांदगांव के वित्तीय वर्ष 2020-21 का आय-व्यय अनुमान पत्रक प्रस्तुत करते हुए मुझे अत्यंत प्रसंनता हो रही है। सभापति जी वर्ष 2019-2020 के बजट प्रावधानो के विरूद्ध पुनरीक्षित आय 298 करोड 15 लाख 30 हजार रूपये तथा पुनरीक्षित व्यय 307 करोड़ 20 लाख रूपये है। बजट अनुमान अंतर्गत कुल अनुमानित आय 535 करोड़ 20 लाख 22 हजार रूपये तथा व्यय 591 करोड़ 39 लाख 16 हजार रूपये था, जबकि वर्ष 2019-20 में प्रारंभिक अवशेष 55 करोड़ 47 लाख 32 हजार रूपये था। वित्तीय वर्ष 2020-2021 के बजट प्रावधान मे प्रस्तावित आय 478 करोड़ 55 लाख 41 हजार रूपये तथा व्यय 518 करोड़ 4 लाख 72 हजार रूपये है। वर्ष 2020-21 का अनुमानित प्रारंभिक अवशेष राशि 38 करोड़ 93 लाख 73 हजार रूपये की संभावना है इसे मिलाकर कुल आय 517 करोड़ 49 लाख 14 हजार होता है। इस प्रकार घाटे का बजट 55 लाख 58 हजार रूपये प्रस्तावित है।
हमने इस बजट में गढ़बो नवा राजनांदगांव की आधारशिला रखी है और सतत् विकास की प्रक्रिया के लिए मूलभूत ढांचा विकसित किया है। इस बजट में हमारा प्रयास होगा कि हम आम आदमी में विकास के प्रति विश्वास का भाव जागृत कर सके तथा महिला एवं पिछड़े और कमजोर आय वर्गो को आर्थिक संपन्नता के दायरे में लाया जा सके।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत भारतीय संविधान में दी गई संसदीय प्रणाली की व्यवस्था के आधार पर हम और आप संसदीय धर्म का पालन करते हुए इस सदन में उपस्थित हुए है। दलगत राजनीति से उपर उठकर शहर की जनता की भावना के अनुरूप नगर विकास करने की मंशा को लेकर हमने इस बजट को प्रस्तुत करने के पूर्व नगर निगम के सभी निर्वाचित पार्षदों व गणमान्य नागरिकों से राय लेकर उनके सुझावों को इसमें शामिल किया है। इस प्रस्तुत बजट की प्रमुख विशेषताओं पर आपका ध्यान अपेक्षित हैः-
(1) गोधन न्याय योजना – शासन के गोधन न्याय योजना का क्रियान्वित कर गोबर क्रय करना व वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार कर स्व सहायता समुह की आय में वृद्धि एवं नगर के सडकों को मवेशी मुक्त करने के लिये गौठान की स्थापना तथा गोबर से गमला निर्माण किये जाने बजट में 1.00 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा है।
(2) वृक्षारोपण – शहर को प्रदुषण से मुक्त करने व हरा भरा बनाने नगर के चारो दिशाओं में रिक्त भूखण्ड खासकर नदी नाले एवं तालाब के किनारे वृहद वृक्षारोपण करने 1.00 करोड रूपये का प्रावधान किया गया है।
(3) पौनी-पसारी योजना – शासन की पौनी-पसारी योजना के क्रियान्वयन की कडी में बेरोजगारों एवं फुटकर व्यपारियों को रोजगार उपलब्ध कराने चबुतरा निर्माण हेतु 1.07 करोड रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(4) सौर ऊर्जा की स्थापना – ऊर्जा संरक्षण हेतु नगर निगम कार्यालय, जल प्रदाय संयंत्र एवं नये बस स्टैण्ड में सौर ऊर्जा से विद्युत आपूर्ति किये जाने 1.00 करोड रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(5) स्वर्ग रथ, शव फ्रिजर एवं शव दफन हेतु जे.सी.बी. – नगर के स्वर्गवासी व्यक्तियों को मुक्तिधाम पहुॅचाने स्वर्ग रथ क्रय करने एवं शव को सुरक्षित रखने शव फ्रिजर क्रय करने 25.00 लाख रूपये का प्रावधान रखा गया है एवं शाव दफन हेतु नगर निगम निःशुल्क जे.सी.बी. उपलब्ध करायेगी।
(6) ए.टी.एम. मशीन की स्थापना – नगर के सीमावर्ती क्षेत्रों एवं यातायात नगर में ए.टी.एम मशीन की स्थापना किये जाने 25.00 लाख रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(7) खेल एवं साहित्य प्रोत्साहन – विलुप्त होती खेलों को प्रोत्साहित करने के लिये खेल टूर्नामेंट का आयोजन एवं साहित्य सम्मान हेतु 20.00 लाख रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(8) बर्ड़ पार्क – नागरिकों के मनोरंजन के लिये गौरव पथ एकेडमिक सेन्टर एवं ऊर्जा पार्क के बिच बर्ड़ पार्क की स्थापना हेतु 1.00 करोड रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(9) गढ़ कलेवा की स्थापना – नगर निगम द्वारा निर्मित फुड कोट को सौदर्यीकरण कर नागरिकों को छत्तीगढ़ी वंजन का लुप्त उठाने गढ़ कलेवा की स्थापना हेतु 10.00 लाख रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(10) प्रतियोगी परीक्षा हेतु प्रशिक्षण – परीक्षार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा के लिये प्रशिक्षण देने हेतु एकेडमिक सेन्टर का संचालन नगर निगम राजनांदगांव द्वारा किये जाने 25.00 लाख रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(11) राजस्व करो की जानकारी मोबाईल एसएमएस से- नागरिकों की सुविधा के लिये नगर निगम द्वारा संपत्तिकर, समेकितकर एवं जलकर की राशि का विवरण करदाताओं को टेक्स्ट मेसेज के माध्यम से सूचित किये जाने के संबंध में प्रावधान रखा गया है।
(12) पुष्प महोत्सव – बड़े नगरों के तर्ज पर संस्कारधानी के नागरिकों के मनोरंजन के लिये पुष्प महोत्सव का आयोजन किये जाने 25.00 लाख रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(13) अंडर ब्रिज निर्माण- गौरी नगर व स्टेशन पारा के नागरिकों की सुविधा के लिये गौरी नगर में अंडर ब्रिज निर्माण हेतु 1.00 करोड रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(14) सिग्नल पर शेड निर्माण- चौक चौराहो में स्थित ट्रेफिक सिग्नल पर नागरिकांे की सुविधा के लिये शेड निर्माण किये जाने 1.00 करोड रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(15) सौदर्यीकरण – नगर निगम सीमांतर्गत छत्तीसगढ़ पारम्परिक परिप्रेक्ष्य में सौदर्यीकरण किये जाने 2.00 करोड रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(16) कुॅओं का संधारण – नगर निगम सीमांतर्गत निर्मित कुॅओं के संधारण के लिये 60.00 लाख रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(17) नाले नालियों में कव्हर – नगर निगम द्वारा निर्मित समस्त नाले एवं नालियों को कव्हर (ढकने) किये जाने 10.00 करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(18) शोधित पेयजल प्रदाय – अमृत मिशन योजनांतर्गत सम्पूर्ण नगर निगम सीमा क्षेत्र में पाईप लाईन के माध्यम से शोधित पेयजल प्रदाय किये जाने का प्रावधान रखा गया है।
(19) मेयर हैल्प लाईन की स्थापना – नागरिकों की समस्या के निराकरण के लिये मेयर हैल्प लाईन की स्थापना करने का प्रावधान रखा गया है।
नगर निगम के आय के स्त्रोत में वृद्धि हेतु प्रस्ताव
(20) मेडिकल काम्पलेक्स का निर्माण – पेन्ड्री में निर्मित नये मेडिकल कॉलेज के समीप मेडिकल कॉम्पलेक्स निर्माण किये जाने 2.00 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
(21) पुत्री शाला में बहुमंजिला व्यवसायिक परिसर का निर्माण – मानव मंदिर चौक के पास स्थित पुत्री शाला के रिक्त स्थान पर सर्वसुविधा युक्त बहुमंजिला व्यवसायिक परिसर निर्माण किये जाने 9.00 करोड रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(22) आयुर्वेदिक औषधालय में व्यवसायिक परिसर निर्माण – गुडाखू लाईन स्थित पुराना आयुर्वेदिक औषधालय के बंद हो जाने के कारण उक्त स्थल पर बहुमंजिला आधुनिक व्यवसायिक परिसर निर्माण किये जाने 16.00 करोड रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(23) महिला समृद्धि बाजार – महिलाओें को स्वावलाम्बी बनाने पुराने गंज मंडी के पास स्थित शॉपिंग कॉम्पलेक्स के प्रथम तल पर महिला समृद्धि बाजार निर्माण किये जाने 3.00 करोड रूपये का प्रावधान रखा गया है।
(24) वॉटर पार्क का निर्माण – मेट्रो सीटी की तर्ज पर संस्कारधानी राजनांदगांव में भी नागरिकों के मंनोरंजन हेतु आनंद वाटिक में पी.पी.पी. पद्धति से वॉटर पार्क का निर्माण किये जाने का प्रावधान रखा गया है।
उपरोक्त प्रावधानों के अलावा शासन की चल रही विभिन्न योजनाओें जैसे अमृत मिशन, प्रधानमत्री आवास के अलावा शासन द्वारा समय समय पर किये गये प्रावधानों एवं मूलभूत सुविधा के क्रियान्वयन के लिये भी प्रावधान रखा गया है।
अतं में मैं जन आकांक्षओं के अनुरूप संस्कारधानी के सवांगीण विकास मेे समर्पित भाव से एकजुट होकर गढ़बो नवा राजनांदगांव की परिकल्पना को साकार करने का अनुरोध करती हॅॅ।
,जय हिन्द ,जय भारत, जय छत्तीसगढ़ ..
