राजनांदगांव . शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में 13 सितबर को सुबह 10 बजे से प्लेसमेंट कैप का आयोजन किया गया है। प्राचार्य शासकीय आईटीआई राजनांदगांव ने बताया कि प्लेसमेंट कैप में कैरियर-ट्री द्वारा एजीआई ग्लासपैक हैदराबाद के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। किसी भी व्यवसाय में वर्ष 2020 से वर्ष 2023 तक आईटीआई उत्तीर्ण तथा अगस्त 2024 की परीक्षा में समिलित प्रशिक्षणार्थी प्रमाण पत्र के साथ शामिल हो सकते हैं।
