खैरागढ़ . जिला पुलिस की अगुवाई में बुधवार को जिले भर के 218 स्थानाें में समर्थ अभियान के तहत साइबर जागरूकता शिविर लगाकर इसमें 35 हजार से अधिक लोगाें, छात्र-छात्राओं को जागरूकता अभियान की जानकारी देते पुलिस ने विश्व रिकार्ड बना डाला।
साइबर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत अभिनव पहल करते हुए जिले के आम-जन को साइबर फ्राड से बचाने एवं जागरूक करने के उदेश्य से जिला पुलिस केसीजी द्वारा एक ही दिन 218 अलग-अलग मैदानी से लेकर वनांचल स्थानों में नागरिको के साथ ग्रामीणों को सबसे हो रहे साइबर अपराध से संबंधित जानकारी, अपराध के तरीके एवं उनसे रोकथाम, बचाव के संबंध में आमजन को आसानी से समझाने भाषा तरीके एवं नाट्य रूपान्तरण के माध्यम से जागरूक किया।
75 टीमों के साथ लक्ष्य को साधा
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के मध्य अलग-अलग साइबर से संबंधित जानकारी रखनेे वाले प्रशिक्षित पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की 75 टीमें तैयार कर शिविर स्थलों पर भेजा गया। उक्त टीमों के द्वारा उक्त 218 जगहों पर आम-जन को ऐप फाइल, जॉब फ्रॉड, फेक अकाउंट, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्सन आदि विभिन्न प्रकार के बिंदुओं पर हो रहे साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई।
