Home छत्तीसगढ़ CG : रेलवे ट्रैक पर 2 किशोरों की मिली लाश

CG : रेलवे ट्रैक पर 2 किशोरों की मिली लाश

20

दुर्ग । जिले के रिसाली क्षेत्र में दो किशोर दोस्तों की एक साथ ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। यह खुदकुशी है या दुर्घटना पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

द्मनाभपुर थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि आरपीएफ से फोन आया था कि दुर्ग दल्ली राजहरा रेलवे पटरी मार्ग पर रिसाली एरिया में पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पीछे दो लोगों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि दो बच्चों के शव छत बिछत हालत में पड़े हैं। दोनों की उम्र 13 से 14 साल के बीच की है। पहचान करने पर एक एक की पहचान पूरण कुमार साहू पिता सुनील कुमार साहू (14 साल) निवासी सरस्वती कुंज बेस्ट रिसाली और वीर सिंह पिता हरदीप सिंह (13 साल) निवासी सड़क 10 नहर के पास आशीष नगर थाना नेवई के रूप में हुई।

Previous article63वीं राष्ट्रीय ओपन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप 2024 बेंगलौर
Next articleप्रदेश के 21 जिलों में भी आज तेज पानी गिरेगा, नर्मदापुरम समेत 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट