Home छत्तीसगढ़ राजनांदगांव : निगम टीम ने 8 घूमंतू मवेशियों को पकड़ा

राजनांदगांव : निगम टीम ने 8 घूमंतू मवेशियों को पकड़ा

18

राजनांदगांव| नगर निगम की टीम घूमंतू मवेशियों के धरपकड़ का अभियान चला रही है। इसी के तहत मंगलवार को टीम ने रामदरबार चौक से 8 मवेशियों को पकड़ा। सभी मवेशी सड़क पर बैठे हुए थे, जिसे टीम ने काऊ कैचर के माध्यम से पकड़कर रेवाडीह कांजी हाउस में भेजा है। निगम प्रशासन ने मवेशी मालिकों को अपने मवेशियों को सड़क पर नहीं छोड़ने की अपील की है। वहीं पकड़े गए मवेशियों के लिए 570 रुपए प्रति मवेशी का जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

Previous articleराजनांदगांव : आसिफ नेशनल लेवल पर सम्मानित होंगे
Next articleCG : थाना के अंदर संदेही युवक गटक गया फिनायल, मचा हड़कंप