रायपुर। प्रतिबंधित नशीली सिरप परिवहन करते आरोपी मोह गुफरान खान गिरफ्तार हुआ है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एक्टिवा वाहन सवार 01 व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली सिरप अपने पास रखा है तथा आरंग से रायपुर की ओर आ रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी आरंग को सूचना की तस्दीक कर आरोपियों को प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।







