Home छत्तीसगढ़ CG : बाड़ी में घास खाने पहुंची गाय की हत्या, युवक गिरफ्तार

CG : बाड़ी में घास खाने पहुंची गाय की हत्या, युवक गिरफ्तार

13

बिलासपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने एक गर्भवती गाय की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गाय युवक की बाड़ी में घुस गया था। इससे नाराज होकर युवक ने उसकी हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जिले के सिरगिट्टी थाना इलाके का है। एक गर्भवती गाय युवक की बाड़ी में घुस गई थी। इससे युवक को गुस्सा आ गया और गाय हत्या कर दी। युवक ने उस पर तब तक लाठी-डंडे और पत्थर बरसाए, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना की सीसीटीवी फूटेज भी सामने या है। गौ सेवकों की शिकायत पर पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Previous articleCG : रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज आकर्षक मार्च पास्ट के लिए केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया
Next article78वें स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया, सागर में राजेन्द्र शुक्ल और हरदा में विश्वास सारंग ने किया ध्वजारोहण